{"_id":"677d6c196ee1cf3c5a0ee936","slug":"women-kept-crying-near-the-debris-of-shops-and-houses-till-late-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136727-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर कॉरिडोर: गोला गोकर्णनाथ में मकान-दुकान ध्वस्त, मलबे के पास रोती रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर कॉरिडोर: गोला गोकर्णनाथ में मकान-दुकान ध्वस्त, मलबे के पास रोती रहीं महिलाएं
Wed, 08 Jan 2025 03:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 03:26 PM IST
सार
गोला गोकर्णाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए कई मकान और दुकानों को ध्वस्त किया गया। इससे प्रभावित लोगों का दर्द आंखों से छलक रहा है। मंगलवार को कई महिलाएं घर के मलबे के पास बैठी दिखीं।
विज्ञापन
अपनी पीड़ा सुनातीं बबली सिंह और नीलम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लोगों को दर्द देने लगी है। दुकान और घर खो चुके लोग मंगलवार को मलबे के पास रोते-बिलखते दिखे। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में अब तक के ध्वस्तीकरण में दुकान, भवन, धर्मशालाओं सहित करीब 40 निर्माण का अस्तित्व मिट चुका है। वहीं गोकर्ण तीर्थ के पास शिव मंदिर मार्ग में 30 से अधिक दुकानदारों का धंधा एक महीने से बंद है। रोजी-रोटी का जरिया छिन जाने से उनके आगे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को तीर्थ के सामने पांच दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इन दुकानों के पीछे बबली सिंह का घर भी ढहा दिया गया। अन्य घरों पर भी संकट के बादल छाए हैं। मंगलवार को देवरानी-जेठानी, स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की पत्नी बबली सिंह और स्वर्गीय महेंद्र सिंह की पत्नी नीलम सिंह मलबे के पास बैठी रो रही थीं। लोगों ने बताया कि यह महिलाएं देर रात तक अपनी दुकान और घर के मलबे के पास रोती रही हैं।
विज्ञापन
बबली सिंह और नीलम सिंह ने बताया कि उनके पास इन दुकानों के अलावा कोई दूसरा कमाई का जरिया नहीं था और न ही घर के ऊपर छत है। अधिकारी न जवाब दे रहे हैं और न ही कोई सुनने वाला है। बताया कि तत्काल में कांशीराम आवास में रहने की अस्थायी रूप में जगह दी गई है।
विज्ञापन
आखिर अब उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। नीलम सिंह की बेटी शादी योग्य है। महिलाओं ने विधायक को भी अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक अमन गिरि ने बताया कि प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति व परिवार के पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जा रही है। देर शाम कॉरिडोर स्थल का एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया।