फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women dressed up in Bollywood theme at Teej festival, performances enthralled the audience

Lakhimpur Kheri News: तीज महोत्सव में बॉलीवुड थीम पर सजीं महिलाएं, प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Sat, 08 Aug 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Women dressed up in Bollywood theme at Teej festival, performances enthralled the audience
खत्री वुमेंस फाऊंडेशन के तीज कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। सामाजिक संस्था खत्री वुमेन्स फाउंडेशन की ओर से होटल इलीट इन में तीज महोत्सव आयोजित किया गया। बॉलीवुड थीम पर हुए कार्यक्रम में सदस्याएं विभिन्न अभिनेता-अभिनेत्रियों की वेशभूषा में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत श्रावण मास के आराध्य भगवान महादेव की स्तुति से हुई। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


ईको फ्रेंडली राखी मेकिंग प्रतियोगिता में गीता गुलाटी और साक्षी धवन तथा राखी थाल सजाओ प्रतियोगिता में अदिति कपूर और शिवानी भल्ला विजेता रहीं। मैत्री बत्रा ने मनोरंजक खेल कराए, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। फाउंडेशन की कार्यकारिणी सदस्य समता, ज्योति, साधिका, अमृता, पूजा, ऋचा, उमा, सपना, शिखा, रुपाली और शालिनी ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सुरभि चोपड़ा और ऋतु भल्ला ने किया। अध्यक्ष साधिका कपूर ने सदस्यों का आभार जताया। समता मेहरोत्रा ने भावी अध्यक्ष शिखा धवन को शुभकामनाएं दीं। समापन पर सदस्याओं को तीज की सरगी वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed