फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women demonstrated in the tehsil regarding ration kit

Lakhimpur Kheri News: राशन किट को लेकर तहसील में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jul 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated in the tehsil regarding ration kit
पलिया तहसील में बैठीं बड़ा पतवारा गांव की महिलाएं। संवाद
पलियाकलां। शारदा नदी की बाढ़ की चपेट में आए बड़ा पतवारा गांव के पीड़ितों की अनदेखी की जा रही है। उन्हें अभी तक राशन किट नहीं मिली हैं। उनके सामने दो वक्त खाने का संकट पैदा हो गया है। राशन किट देने में अनदेखी पर मंगलवार को बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित महिलाएं तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार आरती यादव व नायब तहसीलदार हर्ष निशांत को दिए ज्ञापन में बड़ा पतवारा की महिलाओं ने कहा कि बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ के पानी से उन सभी के घरों में पानी भर गया है। बाढ़ के पानी से सारा सामान नष्ट हो चुका है। सभी ग्रामीणों की फसलें भी नष्ट हो गईं हैं। सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री वितरित कराई जा रही है, लेकिन अब तक उनको कोई राहत सामग्री नहीं मिली है, जो राहत सामग्री गांव में बंटवाई जा रही है, वह भी विशेष व्यक्तियों को बांटी जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने सभी राशन कार्डधारक को बाढ़ राहत सामग्री दिलवाने की मांग की है। इस दौरान शकुन्तला देवी, मुन्नी देवी, फूलमती, मायावती, बबिता, रामबेटी, प्रतिभा देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, जावित्री, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन







बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री



पलियाकलां। मंगलवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने नायब तहसीलदार हर्ष निशांत व क्षेत्रीय लेखपाल के साथ बसंतापुर कलां में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौधरी के आवास पर बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री का वितरण किया। भारी संख्या में बाढ़ प्रभावित सामग्री लेने को मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed