फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's health deteriorated after delivery at home, she died

Lakhimpur Kheri News: घर में प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत

Tue, 03 Sep 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorated after delivery at home, she died
पुवायां। भूरखेड़ा निवासी एक महिला की घर में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव भूरखेड़ा के वेदपाल की 25 वर्षीय पत्नी अंजू ने चार दिन पूर्व घर में ही बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने बताया कि बच्चा समय से पूर्व हुआ। इसके बाद अंजू की तबीयत खराब हो गई थी। अंजू का निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। सोमवार को परिजन अंजू को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने अंजू की हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव सुकुरूद्दीनपुर निवासी अंजू के पिता रामनरेश ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed