फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's ATM card replaced on pretext of helping her, 56,000 rupees withdrawn from her account

Lakhimpur Kheri News: मदद के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदला, खाते से निकाले 56 हजार रुपये

Sun, 18 Oct 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman's ATM card replaced on pretext of helping her, 56,000 rupees withdrawn from her account
लखीमपुर खीरी। अस्पताल रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंची पूजा गुप्ता को मदद के बहाने एक युवक ने बातों में उलझाया और उनका पिन देखकर कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने रेलवे स्टेशन रोड से लेकर बरेली तक कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल नंबर पर लेनदेन के संदेश आने पर महिला को ठगी का पता चला।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महराजनगर निवासी गिटार वादक आकाश गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। आरोपी ने उनका असली कार्ड बदलकर दूसरे व्यक्ति का कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद पेट्रोल पंप पर कार्ड का इस्तेमाल किया और बरेली पहुंचकर भी निकासी की। कुछ ही घंटों में खाते से कुल 56 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि एटीएम में लगे सीसी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed