फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bala Prasad Awasthi was immersed in the five elements with state honours

Lakhimpur Kheri News: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए बाला प्रसाद अवस्थी

Sun, 18 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bala Prasad Awasthi was immersed in the five elements with state honours
विज्ञापन


धौरहरा। चार बार विधायक और विधानसभा में सचेतक रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाला प्रसाद अवस्थी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए।
जालिमनगर स्थित सरयू घाट पर हुए अंतिम संस्कार में समर्थकों और क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ा। ज्येष्ठ पुत्र राजीव अवस्थी ने मुखाग्नि दी। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

87 वर्षीय बाला प्रसाद अवस्थी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनके पैतृक गांव बेल्तुआ स्थित आवास पर निधन हो गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा रायपुर, ईसानगर और सिसैया समेत विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, गोला विधायक अमन गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नेशनल शूटर जीएस सिंह, आनंद मोहन त्रिवेदी, सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी और पूर्व सपा एमएलसी शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article