फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The work of adding names to the voter list is a matter of mismanagement

Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम बदइंतजामी के नाम

Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The work of adding names to the voter list is a matter of mismanagement
नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद
लखीमपुर खीरी। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और गलतियों को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए विशेष शिविरों में शनिवार को अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं बूथ तक पहुंचने के रास्ते में 15 दिन से गिरा पेड़ बाधा बना रहा, तो कहीं बीएलओ को बैठने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं मिली।
विज्ञापन

जलभराव, गंदगी और नेटवर्क की समस्या ने भी काम प्रभावित किया। नतीजतन, मतदाता नाम जुड़वाने और बीएलओ इंतजामों की कमी से जूझते रहे। शहर में सदर प्राथमिक विद्यालय में लगे कैंप तक पहुंचने के रास्ते में विशालकाय पेड़ गिरा पड़ा था। करीब 15 दिन पहले आंधी-पानी में गिरे इस पेड़ को अब तक नहीं हटाया गया। मुख्य रास्ते पर पड़े इस पेड़ की चौड़ाई करीब तीन से साढ़े तीन फुट थी। लोगों को उसे लांघकर आना-जाना पड़ा। कई लोग पेड़ पार नहीं कर सके और लौट गए। बीएलओ को भी बूथ तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

दस बीएलओ के लिए एक छोटा सा कमरा
नौरंगाबाद स्थित बूथ पर विद्यालय के अधिकांश भवन ध्वस्त होने के कारण करीब दस बीएलओ के बैठने के लिए एक छोटा कमरा ही उपलब्ध था। शुरुआत में बीएलओ खड़े रहे। सुपरवाइजर से शिकायत के बाद कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई, लेकिन मेज नहीं मिली। परिसर में जलभराव और गंदगी थी। कमरे में मच्छरों का प्रकोप और पंखा न होने से भी बीएलओ को काम करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे इंतजार के बाद मिली बैठने की व्यवस्था
छाउछ रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज में बीएलओ को कैंप शुरू करने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं मिली। तय समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। शिकायत के बाद बैठने की व्यवस्था हो सकी। बीएलओ ने इसके लिए कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
कहीं बीएलओ नहीं मिले, कहीं सूची में नाम गायब
शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 2010 से 2013 तक के बीएलओ नहीं पहुंचे। इससे संबंधित मतदाताओं को निराश लौटना पड़ा। हालांकि, बूथ संख्या 211 पर अर्पणा शुक्ला और 212 पर शहाना मौजूद मिलीं। अर्पणा शुक्ला ने बताया कि अधिकतर लोग मतदाता सूची में अपना नाम देखने पहुंच रहे हैं। स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 300 से 305 तक कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले। ऐसे लोगों ने फार्म-छह भरा।
कहीं प्रचार की कमी, कहीं नेटवर्क ने रोका काम
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंपों में मतदाताओं की उपस्थिति कम रही। तिकुनिया के बूथ संख्या 211, 212 और 213 पर प्रचार-प्रसार के अभाव में कम लोग पहुंचे। बेहजम के बसारा में नेटवर्क की समस्या से फार्म ऑनलाइन करने में दिक्कत आई। पड़रिया तुला के बूथ संख्या 86, 87 और 88 पर भी पूरे दिन कम लोग पहुंचे। बम्हनपुर के रामाधीन इंटर कॉलेज में एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह ने निरीक्षण किया। अमीरनगर में नए मतदाताओं ने फार्म-छह भरे। खमरिया के बीबीएलसी इंटर कॉलेज में बीएलओ नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि पांच बूथों पर कुल 30 लोग पहुंचे।
-------------------
बूथों की अव्यवस्थाओं पर सुधार का आश्वासन
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को कई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए पूरे मनोयोग और जिम्मेदारी से दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
------------
जिन बूथों पर दिक्कतें सामने आई हैं, वहां सुधार कराया जाएगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक और पहली बार मतदान करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा लें। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की पहली और जरूरी सीढ़ी है। -अंजनी कुमार सिंह, डीएम
----------


मतदाता सूची से मेरा नाम कट गया था। फार्म-छह भरने के लिए बूथ पर पहुंचा, लेकिन रास्ते में गिरे पेड़ को लांघकर जाना पड़ा। इससे काफी परेशानी हुई।
-डीके शर्मा, मतदाता------------

कई लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने की जानकारी मिलने पर मैं भी अपने बूथ पर सूची देखने पहुंचा था। जांच में मेरे और परिवार के सभी सदस्यों के नाम सूची में मौजूद मिले।


-नीरज, मतदाता

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

नौरंगाबाद में मेज न होने से बीएलओ को फार्म भरने व भराने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed