फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman smuggler arrested with brown sugar near India-Nepal border in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा के निकट महिला तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

Mon, 05 May 2025 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 05:58 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एक और महिला तस्कर पकड़ी गई। उससे 20 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Woman smuggler arrested with brown sugar near India-Nepal border in Lakhimpur kheri
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना पलिया क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट पुलिस टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 20 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी से भारतीय और नेपाली मुद्रा और लाखों रुपये के आभूषण भी मिले हैं। 

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पिछले तीन-चार दिन से पुलिस और एसएसबी की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रविवार को गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। अब सोमवार को पलिया क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख रुपये जेवर भी बरामद 
गिरफ्तार महिला से 450 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर, कीमत लगभग 20 लाख रुपये), 90,633 रुपये भारतीय मुद्रा, 1,32,900 रुपये नेपाली मुद्रा, चार मोबाइल फोन और करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी महिला नाम कैलाश कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला रंगरेजान प्रथम कस्बा व थाना पलिया, स्थायी पता ग्राम मजरा पूरब थाना पढुआ बताया गया है। 

सीओ पलिया यादुवेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रकरण में थाना पलिया में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी मे जेल जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed