{"_id":"670d806d1b470802890b9734","slug":"woman-shot-for-protesting-against-rape-in-mitauli-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131165-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मितौली में दुष्कर्म के विरोध पर महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मितौली में दुष्कर्म के विरोध पर महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Tue, 15 Oct 2024 03:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:59 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई है। एक महिला से तीन युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला को दुष्कर्म का विरोध करने पर गोली मार दी गई। आरोप तीन युवकों पर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। सोमवार दोपहर को हुई घटना के बाद एएसपी और कई थानों की पुलिस गांव में तैनात है।
विज्ञापन
वारदात के वक्त महिला अपने गन्ने के खेत की रखवाली कर रही थी। गोली महिला के सीने में बाईं ओर लगी। घायल महिला शोर मचाती हुई किसी तरह गांव के पास तक पहुंची, जहां पर ग्रामीणों और परिजनों को पूरी बात बताई। गोलीकांड की सूचना पर एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसओ राजू राव सहित आसपास के थानों की भारी फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से झगड़े के बाद फ्लाईओवर पर चढ़ी युवती, बोली- अब नहीं जीना; देखें वीडियो
विज्ञापन
पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज करते हुए उसे सीएचसी मितौली भेजा। चिकित्सकों ने उसे लखीमपुर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित कर दी हैं। घायल महिला ने गांव के तीन युवकों के नाम बताए हैं, जिनमें राजीव यादव, दीपेंद्र व शमशाद शामिल हैं। किस असलहे से गोली चली, पुलिस जांच कर रही है। साथ ही महिला के आरोपों की भी जांच की जाएगी।