फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's death in maternal aunt

मायके में महिला की मौत, हंगामा

Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप, तहरीर दी

 ससुराल से सात दिन पहले मायके आई महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना पर घर आए ससुरालियों और मायके पक्ष में जमकर कहासुनी हुई। बताते हैं कि इस दौरान मारपीट भी हुई। महिला के पति ने मायके पक्ष पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही मायके पक्ष ने ससुरालियों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला सदर कोतवाली और खीरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

कस्बा निवासी मोहम्मद सईद ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2015 में अपनी पुत्री 24 वर्षीय शमा परवीन की शादी हैसियत के हिसाब और पूरे रीति रिवाज से खीरी थाना क्षेत्र के डीहपुर टोला निवासी इस्माइल के पुत्र इसराइल के साथ से की थी। बताया कि पुत्री की तरफ  दो माह पहले बेटी का जन्म हुआ था। इसके बाद से वह इलाज के अभाव में वह काफी बीमार हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका सही ढंग से न तो इलाज कराया और न ही मायके वालों को जानकारी दी। पांच दिन पूर्व किसी तरह उन्हें जानकारी लगी। पुत्री की दशा देख वह उसे घर ले आए। सोमवार को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इधर, सोमवार दोपहर महिला की मौत की खबर लगते ही पति समेत ससुराली मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इस बीच पति इसराइल समेत कई लोग घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे और पत्नी के घर वालों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इधर, मृतका पक्ष के लोगों ने भी ससुरालियों के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed