फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman riding a scooter dies after being hit by a car

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार महिला की मौत

Mon, 23 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman riding a scooter dies after being hit by a car
प्रियंका की मौत से शोकाकुल परिजन। परिजन
उचौलिया। कस्बे में भारत पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दंपती डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला का डेढ़ वर्ष का बच्चा बाल-बाल बच गया। वहीं महिला के पति को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


गांव रतनपुर निवासी वासुदेव गुप्ता सोमवार को 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी से डेढ़ वर्ष के बेटे प्रांशु की दवा दिलाने शाहजहांपुर जा रहे थे। भारत पेट्रोल पंप के पास सीतापुर की ओर से आई एक कार ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर अचानक बाईं ओर मोड़ दिया। कार से टकराकर वासुदेव, पत्नी प्रियंका और बेटा प्रांशु सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत गंभीर बताकर डाॅक्टर ने उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया। परिवार वाले प्रियंका को लेकर मेडिकल काॅलेज शाहजहांपुर गए। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रांशु और वासुदेव को मामूली चोटें आई हैंं। प्रियंका के दो बच्चे हैं। करीब तीन साल की बेटी मान्या घर पर ही थी। प्रियंका की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में बाल-बाल बच गया डेढ़ साल का प्रांशु
कहा जाता है कि मां अपने बच्चे की रक्षा अपनी जान देकर भी करती है। मां के आंचल में बच्चा हर संकट से सुरक्षित रहता है। कुछ ऐसा ही सोमवार को हुए हादसे में हुआ। परिजनों के मुताबिक, स्कूटी पर पति वासुदेव के साथ पीछे बैठी प्रियंका ने कार की टक्कर से सड़क पर गिरने के बाद भी बेटे प्रांशु को अपने सीने से लगाए रखा। इससे उसे चोट नहीं आई। पर प्रियंका के सिर में पीछे गंभीर चोट आने से कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed