{"_id":"69cffb7c7f18aa01640aea6b","slug":"woman-locked-inside-post-office-on-holiday-chaos-ensues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171977-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छुट्टी के दिन डाकघर गई महिला अंदर बंद, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छुट्टी के दिन डाकघर गई महिला अंदर बंद, मची अफरा-तफरी
Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पलिया डाकघर परिसर के भीतर ताला लगने से फंसी महिला। संवाद
पलियाकलां (खीरी) । मोहल्ला सिगहिया निवासी लज्जावती शुक्रवार को डाकघर परिसर में करीब तीन घंटे तक बंद रहीं। गुड फ्राइडे के अवकाश के कारण डाकघर बंद था, लेकिन खुला चैनल गेट देखकर वह अंदर चली गईं और बाहर से ताला लग जाने के कारण फंस गईं।
बताया गया कि लज्जावती दवाइयों के लिए पैसे निकालने सुबह करीब 10 बजे डाकघर पहुंची थीं। मुख्य चैनल का दरवाजा खुला देख वह अंदर चली गईं। इसी दौरान अंदर मौजूद चौकीदार बाहर निकलकर गेट बंद कर ताला लगाकर चला गया।
कुछ देर बाद जब कोई कर्मचारी नजर नहीं आया और बाहर निकलने का रास्ता बंद मिला तो महिला घबरा गई। उन्होंने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अंदर बंद पाया। इसके बाद चौकीदार की तलाश की गई। करीब तीन घंटे बाद चौकीदार के आने पर ताला खोला गया, तब जाकर महिला को बाहर निकाला जा सका।