फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed by crushing with cobwebs in front of children

बच्चों के सामने सिलबट्टे से कुचलकर महिला की हत्या

Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by crushing with cobwebs in front of children
अनुराधा (फाइल फोटो)
गांव के ही परिचित युवक ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

आरोपी फरार, पुलिस ने बरामद किया आला कत्ल, हत्या का मुकदमा दर्ज
महेवागंज/ फरधान (लखीमपुर खीरी)। फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव में सिलबट्टे से कुचलकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर है, जो घटना वाले दिन घर पर आया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अग्गर बुजुर्ग निवासी अनुराधा गौतम (35) पत्नी रमेश कुमार का शव शनिवार सुबह घर में ही रक्तरंजित हालत में मिला। आरोप है कि मृतका के दो नाबालिग बच्चों ने रात को गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू पुत्र रामचरन को मां को मारते देखा था। आरोपी के जान से मारने की धमकी मिलने से बच्चे डरे सहमे रहे। घर में लहूलुहान शव देखकर सुबह लोगों को हत्या की जानकारी लगी। मृतका का पति रमेश जनकपुर (नेपाल) में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है, जबकि मृतका अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। शनिवार सुबह होने पर बच्चों ने पास पड़ोस में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतका की 12 वर्षीय पुत्री छाया ने पुलिस को बताया कि रात में खाना बनाते समय घर में राजू आया था। वह मां के साथ झगड़ा करने लगा। उसने सिलबट्टा और हंसिया से सिर और गर्दन पर कई वार किए। आरोपी ने बच्चों को भी डराया धमकाया। इससे वह सहम गए और चुप रहे। आरोपी के जाते ही बच्चे अपनी मां से चिपक गए। सुबह फरधान पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से सिलबट्टा और हंसिया कब्जे में लिया। थाना भीरा के देवरिया रडा निवासी मृतका के पिता जानकी प्रसाद मौके पर पहुंचे। आरोपी राजकुमार उर्फ राजू भुर्जी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दयता से बच्चों के सामने की उनकी मां की हत्या
महेवागंज। अग्गर बुजुर्ग गांव में शनिवार रात हुई महिला अनुराधा की हत्या से उसके दोनों बच्चे डरे सहमे हैं। नाबालिग बेटी छाया (12) और 10 वर्षीय पुत्र विपिन ने अपनी आंखों के सामने मां की हत्या होते देखी है। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने से बच्चे शोर तक नहीं कर सके। मां को घायल समझकर दोनों बच्चे शव के पास रात भर लिपटे रहे। आरोपी के जाने के बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी युवक का मृतका के घर काफी आना जाना था। पति रमेश मजदूरी करने नेपाल गया है। घर में महिला अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थी। संवाद

दलित महिला की सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या की गई है। मृतका के बच्चे घटना के चश्मदीद हैं। आरोपी का महिला के घर आना जाना था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed