{"_id":"6887bc6f248f21d4b50e160a","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151842-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे मृतका के माता-पिता व बहन - संवाद
धौरहरा। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है।
थाना हरगांव जिला सीतापुर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र किशोरी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी महिमा की शादी चार वर्ष पहले धौरहरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सुभाष कुमार शुक्ला पुत्र रामवीर शुक्ला से की थी। शादी के बाद पति सहित ससुरालियों ने बेटी से एक लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
जब बेटी ने शिकायत की तो पति सहित ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला साढ़े आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। कुछ दिन पहले गर्भवती विवाहिता की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मायके वाले अपने साथ ले गए थे।
मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी केशव कुमार ने शिव काॅलोनी निवासी जूही (25) के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के पांच साल होने को थे। जूही जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली थी। ससुरालियों के मुताबिक, 25 जुलाई को उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ समय के बाद वह सामान्य हो गई तो जूही के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पति को जूही के मरने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद