फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, गांव के युवक पर जहर देकर हत्या का आरोप

Sun, 25 Feb 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 05:42 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में रविवार को मलूकापुर गांव निवासी रामबेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Lakhimpur kheri
मृतका के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव बेलवा मलूकापुर में 45 वर्षीय महिला रामबेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे मृतका के भाई ने गांव के एक युवक पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मृतका के पति जगदीश ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे जब मजदूरी करने के बाद घर आया तो उसकी पत्नी रामबेटी ठीकठाक थी। इसके बाद वह फिर से खेतों में चला गया। इसी बीच बगल में ही रहने वाले परिवार वालों से छह बजे सूचना मिली कि पत्नी की तबीयत खराब है, इस पर दौड़कर घर आया और पत्नी को बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां पर रात साढे दस बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामबेटी के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि संभवत: जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। जगदीश के चचेरे भाई रामभरोसे ने बताया कि गांव के ही किसान युवक रामेंद्र के घर उसकी भाभी रामबेटी गई थी। पांच बजे के करीब जब वह लौटकर आई तो उनको उलटी होने लगी। इस पर बड़े भाई को सूचना भिजवाई गई। 

बताया गया कि रामबेटी की जमीन का साढ़े चार बीघा एक साल पहले उसी युवक ने अपने नाम बैनामा करवाया था और सालभर से दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना। मृतका के सगे भाई सालिकराम निवासी बेंचेपुरवा ने रामेंद्र पर जहर खिलाकर बहन को मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, भीरा एसओ बृजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed