{"_id":"692c797200f4a8db1206b539","slug":"woman-dies-after-falling-under-trucks-wheels-after-getting-stuck-in-the-trunk-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162337-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रक के कुंडे में फंसकर गिरी महिला की पहिये के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रक के कुंडे में फंसकर गिरी महिला की पहिये के नीचे आने से मौत
Sun, 30 Nov 2025 10:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया (खीरी)। गन्ना लदे ट्रक के कु़ंडे में फंसकर गिरी गांव इब्राहिमपुर निवासी हलीमन (60) की पहिये के नीचे आकर कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
हलीमन करीब एक सप्ताह पहले मोहल्ला बड़ा चौराहा पिहानी जिला हरदोई में अपने पोते इकबाल की शादी में शामिल होने गई थीं। वहां से रविवार को पोता इमरान और इकबाल उन्हें बाइक से इब्राहिमपुर छोड़ने आ रहे थे। पाेते इमरान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर से रतनपुर मार्ग पर जाते समय ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे गन्ना भरे ट्रक को देखकर उन्होंने बाइक किनारे रोक ली, मगर ट्रक की साइड में लगा कुंडा बाहर निकला था। यह कुंडा दादी के बुर्के में फंस गया। इससे वे ट्रक के नीचे खिंची चली गईं।
इमरान ने बताया कि उसने और इकबाल ने दादी को खींचने की कोशिश की, जब तक वे उन्हें पूरी तरह बाहर खींच पाते, इससे पहले ट्रक का पहिया उनकी कमर को कुचलता हुआ निकल गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि ट्रक की साइड लगने से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
पति की मौत के बाद बेटे के साथ रहती थीं हलीमन
हलीमन की शादी पिहानी हरदोई में हुई थी। पति की मौत के बाद वह बेटे रफी के साथ मायके इब्राहिमपुर में रहने लगी थीं। दूसरे बेटे जमालू की मौत हो चुकी है। जमालू के बेटे इमरान और इकबाल पिहानी में रहते हैं। हलीमन व इकबाल की शादी में शामिल होने पिहानी गई थीं। पोते इमरान ने बताया कि उन लोगों ने दादी को आज रोका था, मगर वह जाने की जिद करने लगीं। इसके बाद वह उन्हें छोड़ने इब्राहिमपुर आ रहे थे।