फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after falling from bike, commotion in hospital

Lakhimpur Kheri News: बाइक से गिरने पर महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike, commotion in hospital
सीएचसी में हंगामा करता मृतका का एक परिजन। संवाद
पसगवां। बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सुहौना पुलिया के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चपरतला निवासी कैलाश की पत्नी कौशल्या उर्फ गुड्डी देवी (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

कैलाश शनिवार को पत्नी कौशल्या के साथ ससुराल गांव सेमराघाट गया था। सुबह करीब 10 बजे सुहौना पुलिया के पास दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक से गिरने पर कौशल्या उर्फ गुड्डी देवी की मौत हो गई। उन्हें सीएचसी पसगवां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पसगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसको लेकर सीएचसी में मृतका के एक परिजन ने हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बोले, महिला बाइक से गिरी थी
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना नहीं हुई, बल्कि महिला बाइक से गिरी थी।
सीएचसी अधीक्षक ने लापरवाही से किया इन्कार
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल स्तर पर कोई लापरवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने के कारण परिजनों में आक्रोश था।
---
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
उचौलिया। थाना क्षेत्र में मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर खजुआ अड्डा के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे पुलिया के पास पानी में जा गिरा और पूरी रात बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने उसे देखा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर कॉलोनी निवासी अंकुर शुक्ला किसी निजी कार्य से मोहम्मदी गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिया के पास पानी में अंकुर को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आने पर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उन्हें पहले सीएचसी भावलखेड़ा ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed