फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman dead body found in sugarcane field suspicion of murder in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी विवाहिता, खेत में मिली लाश; गले पर कटे का निशान

Sat, 25 Oct 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर कटे का निशान है। मृतका के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
woman dead body found in sugarcane field suspicion of murder in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गांव सरसवा के समीप शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में कटे का निशान पाया गया। शुक्रवार शाम वह मायके से ससुराल के लिए निकली थी, लेकिन रातभर घर नहीं पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव वाली निवासी श्यामू यादव की 25 वर्षीय पत्नी नीलम यादव सात दिन पहले दिवाली पर अपने मायके ग्राम अहिरन भकुरहिया आई थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह ससुराल जाने के लिए अकेले पैदल निकली थी। परिजनों के मुताबिक धौरहरा तहसील बाइपास पर लोगों ने उसे किसी ई-रिक्शा में बैठते देखा गया। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में अवैध कब्जेदारों को नगर निगम ने सात दिन का मौका और दिया, कब्जा हटाएं वरना चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सरसवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में नीलम का शव पड़ा देखा। गले पर गहरा कट था और पास में खून बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भाई राकेश यादव की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। खेत में लगे ब्लेड के तारों पर खून के निशान भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

ससुराल से आठ किलोमीटर दूर कैसे पहुंची नीलम
जहां नीलम यादव का शव बरामद हुआ, वहां से उसका मायका करीब 15 किलोमीटर और ससुराल लगभग आठ किलोमीटर की दूर है। सवाल उठ रहा है कि जब वह ससुराल जाने के लिए निकली थी, तो वह ससुराल से आठ किलोमीटर आगे कैसे पहुंच गई। गांव में चर्चा है कि नीलम का पति मानसिक रूप से कमजोर है। उसके शादी के पांच साल बाद भी कोई बच्चे नहीं थे। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed