फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   municipal corporation gave 40 families seven days to vacate their houses in Bareilly

UP News: बरेली में अवैध कब्जेदारों को नगर निगम ने सात दिन का मौका और दिया, कब्जा हटाएं वरना चलेगा बुलडोजर

Sat, 25 Oct 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

बरेली के डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए हैं। नगर निगम ने अवैध कब्जदारों को 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मकान खाली करने के आदेश दिए थे। लेकिन किसी ने भी कब्जे नहीं हटाए। सिर्फ सुनील नाम के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना मकान खाली किया है। बाकी 39 लोग कब्जा नहीं छोड़ा है। इन लोगों को सात दिन का समय और दिया गया है। 

विज्ञापन
municipal corporation gave 40 families seven days to vacate their houses in Bareilly
मकान पर नगर निगम ने लगाया निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध कब्जेदारों को नगर निगम ने शनिवार को सात दिन का मौका और दे दिया है। इस अवधि में अगर लोग कब्जा नहीं हटाते हैं तो उन्हें बलपूर्वक बेदखल किया जाएगा। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। तालाब और स्कूल की जमीन पर 40 मकान बने हैं और इन्हें गिराकर जमीन खाली किए जाने के लिए नगर निगम ने 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। यह समय अवधि बीत गई पर अभी तक कब्जे नहीं हटे हैं। सभी कब्जेदारों को नोटिस देकर सात दिन का समय और दिया जा रहा है।

विज्ञापन


डेलापीर तालाब की जमीन पर नौ और महेशपुर ठाकुरान में तालाब की जमीन चार और शाहाबाद में सरकारी स्कूल पर जमीन पर 27 मकान अवैध कब्जा करके बनाए गए हैं। नगर निगम ने कब्जदारों को 10 अक्तूबर के नोटिस में 15 दिन के अंदर मकान खाली करने के आदेश दिए थे लेकिन अधिकतर कब्जे बरकरार है। सिर्फ सुनील नाम के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना मकान खाली किया है। बाकी 39 लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली मंडल में 19 सड़कों का निर्माण अब तक नहीं हो सका शुरू, एक लाख किसान फिर झेलेंगे दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया जाएगा। नोटिस में दी गई 15 दिन की अवधि समाप्त हो गई है। किसी भी व्यक्ति ने प्रतिवेदन नहीं दिया और न ही कोई जवाब दाखिल किया है। अगर सात दिन में कब्जा नहीं हटाते हैं तो जिला प्रशासन से नगर निगम मजिस्ट्रेट नामित कराएगा। मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस बल को साथ लेकर कब्जदारों को बेदखल कराया जाएगा।

municipal corporation gave 40 families seven days to vacate their houses in Bareilly
एक परिवार ने खाली किया मकान - फोटो : अमर उजाला

बेदखली बचाने के लिए लखनऊ तक गए कब्जेदार, लगाई गुहार
कुछ अवैध कब्जेदारों ने लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक की दौड़ लगाई है। यह लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपना दर्द कहना चाहते थे। इन लोगों का कहना यह है कि वे बरसों से काबिज हैं और बेहद गरीब हैं इसलिए उन्हें बेदखल न किया जाए। इन लोगों का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई है, लेकिन प्रार्थना पत्र शासन तक देकर के आए हैं। उम्मीद है कुछ न कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed