फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman burnt alive for dowry in Lakhimpur kheri

दहेज के लिए जिंदा जलाया: मरने से पहले विवाहिता ने दिया बयान, सास-ससुर और पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग

Sun, 03 Dec 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

चार दिन पहले मैगलगंज के मुबारकपुर निवासी विवाहिता की जलकर मौत हो गई थी। शनिवार को उसके बयान का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह कह रही है कि दहेज के लिए सास-ससुर और पति ने पेट्रोल छिड़क कर उसे जला दिया। 

विज्ञापन
woman burnt alive for dowry in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हो गई। उसकी मौत के चार दिन बाद उसके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विवाहिता ने सास-ससुर और पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया। यह वीडियो इलाज के दौरान का है। उधर, मामले में पुलिस पूर्व में ही ससुरालियों पर केस दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


मैगलगंज के मुबारकपुर निवासी मुदित अर्कवंशी की पत्नी मीरा (20) सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में जल गई थी। परिजनों का कहना था कि घटना के समय मीरा घर में अकेली थी। इलाज के लिए उसे आनन-फानन लखनऊ ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रविंद्र अर्कवंशी ने दामाद और ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मार देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। वहीं, अब विवाहिता की मौत के चार दिन बाद इलाज के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दहेज न देने की वजह से हमको जला दिया'
वीडियो में विवाहिता कहती है कि पति और सास-ससुर ने उसे जला दिया। जलाने का कारण दहेज कम मिलना बताया। कहती है कि उसके पिता दहेज में कुछ नहीं दे पाए। मामले में थानाध्यक्ष अमित भदौरिया का कहना है कि बयान के वायरल वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। घटना के बाद ही मामले में पति मुदित, ससुर धर्मेंद्र, सास पिंकी व ननद बिट्टू पर केस दर्ज कर लिया गया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed