फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman beaten up for asking for share in ration received on mother-in-law's ration card

सास के राशनकार्ड पर मिलने वाले राशन में हिस्सा मांगने पर महिला को पीटा

Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for asking for share in ration received on mother-in-law's ration card
निघासन। सास के राशनकार्ड पर मिलने वाले राशन में अपना आधा हिस्सा बताते हुए मांग करने पर महिला की देवर-देवरानी ने पिटाई कर दी। इस दौरान देवरानी ने जेठानी की नाक दांतों से चबा डाली। घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने जेठानी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली और कस्बा निघासन के नईबस्ती मोहल्ला निवासी भगीरथ ने बताया कि उनकी मां के नाम राशनकार्ड है। इस पर मुफ्त राशन भी मिलता है। यह राशन पड़ोस में रहने वाला उनका छोटा भाई सरवन ले लेता है। भगीरथ और सरवन दोनों मजदूर हैं। भगीरथ ने सरवन से कई बार मां के नाम पर मिलने वाले राशन में हिस्सा मांग चुका है लेकिन उसने नहीं दिया। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे भगीरथ की पत्नी रिंकी का सरवन की पत्नी गिल्ली से झगड़ा हो गया। रिंकी ने अपने परिवार में भी कई सदस्य होने की बात कहते हुए मां के राशन में आधा हिस्सा मांगा। इसी पर दोनों में गाली-गलौज होने लगा। इसी दौरान आरोप है कि नशे में सरवन भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने रिंकी के साथ हाथापाई करते हुए अपनी पत्नी गिल्ली के साथ मिलकर उसको पटक दिया। उसको छुड़ाने भगीरथ दौड़ा। इसी बीच देवरानी गिल्ली ने जमीन पर पड़ी रिंकी की नाक दांतों से चबा डाली। उसका नीचे का हिस्सा कटकर लटकने लगा। उसका मुंह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों के आ जाने पर सरवन और गिल्ली भाग गए। इसके बाद रिंकी को सीएचसी ले जाया गया। सीओ एसके जायसवाल ने बताया कि भगीरथ की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed