फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman beaten, clothes torn while peeling sugarcane in the field

Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना छीलते समय मारपीट, महिला के कपड़े फाड़े

Sat, 18 Jan 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten, clothes torn while peeling sugarcane in the field
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ना छीलते समय धोखे से हाथ पर बगौड़ी लग जाने से नाराज लोगों ने युवक को खेत में मारा-पीटा। बचाने गई महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर बृहस्पतिवार को खेत में गन्ना छीलने गया था। धोखे से उसकी बगैड़ी से भूपेंद्र का हाथ कट गया। इससे नाराज भूपेंद्र के परिजनों ने देवर को खेत में ही लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यह देख वह बचाने पहुंच गई। इसी दौरान राकेश ने महिला के हाथ पर हंसिये से वार कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला को बचाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथ की उंगली कट गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने भूपेंद्र, सूरज, घनश्याम, राकेश, मनु और तुलसीराम के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि मारपीट में मामूली चोटें आई है। उनका डॉक्टरी परीक्षण करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed