फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Within 48 hours the village head installed the high mast light

Lakhimpur Kheri News: 48 घंटे के अंदर ग्राम प्रधान ने लगवाई हाईमास्ट लाइट

Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Within 48 hours the village head installed the high mast light
फरधान। चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट को सपा कार्यकर्ता द्वारा उखाड़कर अपने घर लगवाने के बाद प्रधान नरदवल ने ग्रामीण और व्यापारियों के आग्रह पर 48 घंटे के अंदर अपने पास से लाइटें लगवा दीं।
विज्ञापन

लखीमपुर गोला मार्ग पर फरधान स्टेशन चौराहे के पास एक महीने पहले खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने लाइटें लगवाई थीं। शनिवार को सपा कार्यकर्ता अखिलेश वर्मा ने व्यापारियों के विरोध के बावजूद लाइटें उखड़वा ले गए और अपने घर लगवा ली थीं। इसको लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन


नरदवल ग्राम प्रधान रामसरन और व्यापारी शरद सिंह ने बताया कि व्यापारियों के अनुरोध पर दूसरे दिन सोमवार को लाइटें लगवा दी गईं। व्यापारी अंकुश मिश्रा, शरद सिंह, पुनीत तिवारी, मुकेश तिवारी, अनुपम मिश्रा, रियाज अली, रियासत अली आदि ने बताया कि 48 घंटे के अंदर चौराहे पर हाईमास्ट लाइटें लगने से चौराहे पर फिर रौनक लौट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed