फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With the annual fee facility of Fastag, one trip will cost only Rs 15

Lakhimpur Kheri News: फास्टैग के वार्षिक शुल्क की सुविधा में मात्र 15 रुपये में पड़ेगा एक फेरा

Thu, 14 Aug 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
With the annual fee facility of Fastag, one trip will cost only Rs 15
मैगलगंज में ​स्थित टोल प्लाजा। संवाद
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। हाईवे पर गुजरने वाले निजी वाहनों के लिए आज से टोल का खर्चा कम हो जाएगा। टोल से एक बार में गुजरने पर अब मात्र 15 रुपये का ही खर्चा आएगा, जबकि अब तक 85 से 200 रुपये तक खर्चा आता था। यह सुविधा सिर्फ निजी वाहनों के लिए है, जिन्हें वार्षिक शुल्क की सुविधा के तहत 3 हजार रुपये का फास्टैग का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद 200 टोल नाकों पर निर्बाध दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन

लखीमपुर से अगर कोई दिल्ली जाता है तो उसकाे चार से छह टोल का सामना करना पड़ता। एक बार दिल्ली पहुंचते-पहुंचते 800 से 900 रुपये तक खर्च आता है। वापसी में यह खर्चा दोगुना हो जाता है। यह सिर्फ एक बार दिल्ली-आने-जाने का खर्चा है। अगर महीने में दो बार दिल्ली आना-जाना हुआ तो तीन हजार रुपये से अधिक टोल का खर्चा आता है।
विज्ञापन

लखीमपुर में कई ऐसे लोग हैं, जिनका अक्सर दिल्ली या फरीदाबाद आना-जाना रहता है। वहीं लखीमपुर से लखनऊ को आने-जाने का खर्चा 300 रुपये आता है, जबकि लखीमपुर-लखनऊ के बीच अधिकारियों सहित अन्य काफी लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है, जिनको हजारों रुपये टोल का खर्चा आ जाता है, लेकिन 3 हजार की वार्षिक सुविधा शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। इस नई व्यवस्था से जहां निजी वाहन स्वामियों को आर्थिक सहूलियत मिलेगी, वहीं टोल प्लाजा की आय पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



माह में दो बार फरीदाबाद जाते हैं। दिक्कत तब होती जब फास्टैग का बैलेंस खत्म हो जाता। कभी नेट न चलने से रिचार्ज नहीं हो पाता और बेवजह रुकना पड़ता था। अब पैसा भी बचेगा व अन्य झंझटों से से छुटकारा मिलेगा। - अनूप सिंह, पूर्व फोरमेन आईटीआई कॉलेज


अक्सर उत्तराखंड जाना होता है। टोल पर लंबी लाइनों के साथ भारी शुल्क भी चुकाना पड़ता है। लेकिन इस सुविधा से काफी राहत मिलने वाली है। -अमन शुक्ला, मैगलगंज


दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत हूं। हफ्ते में दो बार दिल्ली–लखीमपुर के बीच सफ़र करते हैं। हर बार टोल टैक्स चुकाने में काफी खर्चा भी आता है। अब जो व्यवस्था के तहत 3000 रुपये के वार्षिक टोल पास में 200 नाकों पर कोई पैसा देने की जरूरत नहीं होगी। -विवेक श्रीवास्तव, विक्कू, मोहल्ला आवास विकास



मैगलगंज टोल से रोजाना चार से पांच हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें दो हजार निजी वाहन होते हैं। इससे रोजाना करीब 26 लाख रुपये का राजस्व मिलता है, लेकिन वार्षिक पास लागू होने से टोल का राजस्व घटेगा। -अवधेश सिंह तोमर, मैनेजर मैगलगंज टोल


कैसे काम करेगा
यह एक प्रीपेड टोल स्कीम है। आपको 3000 रुपये का वार्षिक पास खरीदना होगा। यह पास 200 यात्राओं के लिए वैध होगा। आप इसे राजमार्ग यात्रा एप या एनएचएआई की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह आपके मौजूदा फास्टैग से जुड़ जाएगा।



ध्यान रखने योग्य बातें
यह पास केवल निजी वाहनों के लिए मान्य है, व्यावसायिक वाहनों के लिए नहीं। यह पास केवल एनएचएआई और मोर्थ के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर मान्य है, राज्य राजमार्गों या नगरपालिका टोल सड़कों पर नहीं।

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

मैगलगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed