फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With Selfie craze in children of Ravana

सेल्फी विद रावण का बच्चों में क्रेज

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
With Selfie craze in children of Ravana
रावण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
गुलरिया मिल कॉलोनी में धू-धू कर जला रावण
विज्ञापन

बुराई का प्रतीक रावण का पुुतला गुलरिया मिल कॉलोनी में धू-धू कर जलाया गया। कॉलोनी के बच्चो ने रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के भी पुतले बनाए थे। इससे पहले बच्चे रावण के साथ सेल्फी लेने में लगे रहे।
मिल कॉलोनी के अनमोल, शिवा, हिमांशु, रोहित, विश्वजीत, गौरव, गोपाल, रवि, प्रगति एवं यसमिनी समेत कई बच्चों ने रावण के पुतलों को बनाया था। इस बार करीब तीन बच्चों के ग्रुपों ने रावण के पुतले बनाए थे। दो दिन से इसी काम में लगे बच्चों को मिल के अधिशासी अधिकारी एनके अग्रवाल एवं मिल के सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास कापरी की ओर से काफी मदद मिली। पुतला दहन के समय मिल के तमाम अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
गोला में सीताहरण और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का मंचन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की श्रीरामलीला महोत्सव में मेला ग्राउंड मंच पर वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने सीताहरण और श्रीराम सुग्रीव मित्रता का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर दाऊ दयाल आदर्श एकता मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। कमेडियन गोविंद की हास्य शैली काफी सराही गई। इस मौके पर राममोहन सोनी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामगुलाम पांडे, रामरक्षपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
श्रीरामलीला महोत्सव में 12 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से लंका दहन, सेतु बंधरामेश्वर की स्थापना की लीला का मंचन किया जाएगा।
 
पलिया में लंका दहन, रावण-अंगद संवाद का मंचन
पलियाकलां। श्रीरामलीला दशहरा मेला में लंका दहन, रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि का मंचन किया गया। लंका दहन के साथ रावण-अंगद संवाद का कलाकारों ने बेहतरीन मंचन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त रासलीला भी हुई। रामलीला देखने वालों की भारी भीड़ मेला मैदान पर लगी रही। रामलीला में 12 अक्तूबर को कुंभकरण, मेघनाथ, रावण के पुतलों का दहन होगा, इसी दिन भरत मिलाप और श्रीराम का राजतिलक भी होगा।
 
बच्चे आज करेंगे रावण का पुतला दहन
गोला गोकर्णनाथ। जहां आधुनिक युग में बच्चे मोबाइल, इंटरनेट, टीवी आदि में अपना अधिकतम समय गुजारते हैं, वहीं आज भी भगवान श्रीराम का चरित्र बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बच्चों ने भगवान श्रीराम के चरित्र से शिक्षा लेते हुए रावण को बुराई का प्रतीक मानते हुए उसका पुतला बनाकर दहन करने की तैयारी कर रखी है।

पुनर्भूग्रंट के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी में बच्चों अंबेश गुप्त, विपिन शर्मा, तनवी शर्मा, आर्यन शर्मा, शशांक तिवारी, मन्नू, तनू, मृदुल, राघव, प्रियांशू शर्मा आदि बच्चे भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरित होकर बुराई का प्रतीक माना जाने वाला रावण का पुतला बनाने में जुटे हैं, जिसका दहन 12 अक्तूबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed