{"_id":"56f53a004f1c1b816df14d93","slug":"with-empty-pockets-empty-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब तो खाली साथ ही एटीएम भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब तो खाली साथ ही एटीएम भी खाली
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में पांच दिन का अवकाश पड़ा भारी
होली पर लगातार पांच दिनों तक बैंक में छुट्टियां होने से आम लोगों को वित्तीय परेशानियां उठानी पड़ीं। होली के एक दिन पहले ही शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए। होली के बाद तो किसी भी एटीएम में पैसा नहीं रह गया। लिहाजा तमाम एटीएम पर ताला लटकता दिखाई दिया। पैसे निकालने के लिए लोग एटीएम पहुंचे तो वहां ताला लटका देख मायूस हुए।
होली और गुड फ्राइडे के चलते इस बार बैंकों में एक साथ पांच दिन का अवकाश रहा। 23 और 24 मार्च को होली का अवकाश रहा। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छ़ट्टी तो शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। बैंकों ने अपने एटीएम में 22 मार्च को पैसे लोड किए थे। होली के चलते अधिकतर एटीएम में पैसा 22 और 23 मार्च को ही खत्म हो गया। होली निपटने के बाद एटीएम खाली होने के साथ लोगों की जेब भी खाली हो गई। जब वे शुक्रवार को पैसा निकालने एटीएम गए तो कुछ पर ताला तो कुछ में कैश न होने का बोर्ड लटका दिखाई दिया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एक साथ बैंक में पांच दिन की छुट्टियां होने से लोगों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग पर इतने दिनों की छुटिटयां होने से लोगों को अपनी क्लोजिंग करने में भी परेशानी उठानी पड़ीं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बैंक खुलने के बाद 31 मार्च को भी पब्लिक ट्रांजक्शन बंद रहेगा। एक अप्रैल को फिर बैंकों में छुट्टी रहेगी।