फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Winners hoisted the flag of victory in the district sports competition

Lakhimpur Kheri News: जनपदीय खेलकूद में विजेताओं ने लहराया जीत का परचम

Thu, 18 Sep 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Winners hoisted the flag of victory in the district sports competition
मैगलगंज। मड़िया रोड स्थित स्टेडियम में लखीमपुर जिले की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और रिले रेस शामिल रही। इस दौरान शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, मैगलगंज व बाल वर्ग में मां भू देवी सरस्वती विद्या मंदिर, बरबर तथा किशोर वर्ग में रघुवर दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मकसूदपुर एवम तरुण वर्ग में श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैगलगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कस्ता, मैगलगंज और ममरी संकुल के विद्यालयों से आए 139 छात्र, 37 छात्राएं, 20 आचार्य, 24 स्थानीय आचार्य बंधु-भगिनी, 11 प्रधानाचार्य तथा 28 चालक, परिचालक व कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मिश्रा, प्रवासी कार्यकर्ता रामनरेश वर्मा, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार बाजपेई, संयोजक व प्रबंधक छविनाथ सिंह, इंटर कॉलेज के कोषाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, रामकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed