{"_id":"6574b8d3fa2adedc8803e3d4","slug":"winds-increased-the-cold-the-temperature-dropped-to-nine-degrees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-10841-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, तापमान लुढ़ककर पहुंचा नौ डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, तापमान लुढ़ककर पहुंचा नौ डिग्री पर
विज्ञापन
गोला रोड पर काेहरे में जाती रोडवेज बस
लखीमपुर खीरी। बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री था, जो शनिवार को नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान गिरता रहेगा। शुक्रवार से चल रही हवाओं का रुख एकाएक बदलने के कारण ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते हवाएं ठंडी हो गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। सुबह और देर शाम तक कोहरा दिखाई देने लगा है। मौसम में हुए बदलाव से सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।
एक सप्ताह के अंदर सात डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले सात दिनों में तापमान घटकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा अन्य पांच दिनों में लगातार तापमान घटता रहेगा।