{"_id":"65e4b789734dd95a2f02a858","slug":"will-soon-get-relief-from-potholes-on-palia-bhira-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-115519-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग के गड्ढों से जल्द मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग के गड्ढों से जल्द मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। पलिया से भीरा और मैलानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के गड्ढों से अब क्षेत्रवासियों को मुक्ति मिल जाएगी। जर्जर सड़क जहां अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है, वहीं अब एनएच डिवीजन ने उसकी मरम्मत की कवायद शुरू की है।
पलिया-भीरा-मैलानी और खुटार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बरेली के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के शून्य किलोमीटर से 40 किमी तक की सड़क एनएच के अंतर्गत आती है। इसके लिए मरम्मत व सड़क की सुरक्षा के काम को लेकर सात मार्च से काम शुरू होगा।
बताया कि 12 फरवरी को टेंडर अवार्ड कर दिया गया था, जबकि अनुबंध की कार्यवाही प्रक्रियारत है। बताया कि सात मार्च से काम शुरू होगा। ठेकेदार ने मौके पर प्लांट और अन्य मशीनें भी लगाई हैं। कई दिन से प्रक्रिया जारी है।