फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will open on Sunday in Palia college degree, be divided passes

रविवार को भी खुलेगा पलिया का डिग्री कॉलेज, बटेंगे प्रवेश पत्र

Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Will open on Sunday in Palia college degree, be divided passes
pas - फोटो : amar ujala
सोमवार से हैं परीक्षाएं, बीए के बचे हुए तथा बीकॉम के सभी छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज में सोमवार छह मार्च से बीए की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसके कारण रविवार को भी कॉलेज खोला जाएगा और शेष प्रवेश पत्र दिए जाएंगे, जबकि रविवार से ही बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरण किया जाएगा। 

श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार से प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। जिसको लेकर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल भी शुरू हो गई। सोमवार छह मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन पांच अलग-अलग काउंटर बनाकर प्रवेश पत्रों का वितरण कर रहा है। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रवेश पत्रों का वितरण कॉलेज में हो रहा है तथा जो छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र लेने से वंचित रह गए हैं उनको रविवार को कालेज खोलकर प्रवेश पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed