{"_id":"6acb7f760b53563b9d09b233","slug":"mongoose-mauled-the-king-cobra-to-death-in-lakhimpur-kheri-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: नेवला ने किंग कोबरा को नोच-नोचकर मार डाला, गन्ने के खेत में 45 मिनट चला संघर्ष; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: नेवला ने किंग कोबरा को नोच-नोचकर मार डाला, गन्ने के खेत में 45 मिनट चला संघर्ष; देखें वीडियो
Sun, 11 Oct 2026 06:07 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:07 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में कोबरा सांप और नेवले के बीच करीब 45 मिनट तक संघर्ष हुआ। कोबरा पर नेवला भारी रहा। उसने कोबरा को नोच-नोचकर मार डाला।
विज्ञापन
कोबरा को नोचता नेवला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी गांव में रविवार सुबह एक कोबरा सांप और नेवले के बीच करीब 45 मिनट तक भीषण संघर्ष हुआ। इस लड़ाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। नेवले ने सांप को नोच-नोचकर मार डाला। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
विज्ञापन
यह संघर्ष सेमरा पुरवा मार्ग के पास चौधरी के गन्ने के खेत में हुआ। मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले सांप और नेवले को लड़ते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेवला लगातार सांप की पूंछ की ओर से हमला कर रहा था। सांप फुफकारते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
नेवले के लगातार हमलों से बचने के लिए सांप ने गन्ने के तने पर चढ़ने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों के बीच संघर्ष जारी रहा। अंत में सांप घायल अवस्था में गन्ने के तने से लिपटा हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में उसकी मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन