{"_id":"6acb722da956ce6a1e0ce2eb","slug":"tiger-hiding-in-sugarcane-field-forest-department-team-conducting-rescue-operation-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में छिपा बाघ, पकड़ने के लिए बुलाई गई 'चमेली' और 'सुलोचना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में छिपा बाघ, पकड़ने के लिए बुलाई गई 'चमेली' और 'सुलोचना'
Sun, 11 Oct 2026 05:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:13 PM IST
सार
संपूर्णानगर वन रेंज में वन विभाग की टीम ने रविवार को बाघ पकड़ने के लिए 10 घंटे तक अभियान चलाया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। वन विभाग की टीम दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन बाघ हाथ नहीं आया। ग्रामीणों में बाघ और तेंदुआ के आतंक से भय का माहौल है।
विज्ञापन
सड़क पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में इन दिनों बाघ और तेंदुआ का आतंक फैला हुआ है। इसको देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। वहीं, वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद चमेली व सुलोचना नाम की दो हथिनियों की मदद से निरंतर बाघ की लोकेशन की तलाश जारी है। रविवार को सुबह बाघ की लोकेशन मिलने के बाद वन रेंजर दल बल के साथ चमेली व सुलोचना के साथ मौके पर डटे रहे, लेकिन बाघ का पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह कोटेदार सुरेंद्र कुमार ने गांव निवासी स्वरूप सिंह के खेत में बाघ देखे जाने की सूचना वन रक्षक शमशेर सिंह को दी। वनक्षेत्राधिकारी ललित कुमार संज्ञान लेकर रेंज में रह रही चमेली व सुलोचना हथिनी ओर चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ड्रोन आदि से बाघ की लोकेशन देखी तो सूचना सही मिली। टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रविवार सुबह सात बजे से चल शुरू हुआ रेस्क्यू करीब पांच बजे तक चला। लेकिन बाघ को पकड़ने में टीम नाकाम रही।
विज्ञापन
इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि सुबह सूचना पर विभाग की टीम सुबह सात बजे से रेस्क्यू अभियान चला रही है। बाघ गन्ने के खेत में है। ड्रोन से निरंतर निगरानी जारी है।
विज्ञापन