{"_id":"3d556e49c060b4ef699f288d2777efa7","slug":"will-continue-to-act-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई कराने के लिए रहेंगे एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई कराने के लिए रहेंगे एकजुट
पलियाकलां।
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
दुधवा में चल रहे आंदोलन को खत्म कराने के लिए कर्मियों ने फूट डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसमें विरोधी कभी कामयाब नहीं होंगे और कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि नेचर गाइड और जिप्सी चालकों के लिए अफवाह उड़ाई गई कि वह आंदोलन से बाहर होना चाहते हैं, लेकिन यह बेबुनियाद थी और सभी एक साथ हैैं।
12 दिनों से पार्क में जिप्सी चालकों, नेचर गाइडों, दैनिक कर्मियों और फेडरेशन ऑफ फारेस्ट के सदस्य कर्मियों का आंदोलन जारी है। बुधवार को एक खबर आई कि नेचर गाइड, जिप्सी चालकों के साथ आंदोलन से हट रहे हैं। इससे आंदोलन कर रहे पार्क कर्मियों में अफरातफरी मच गई। बाद में इस खबर को पूरी तरह अफवाह बताया गया। नेचर गाइडों ने कहा कि वह पूरी तरह से आंदोलन में साथ हैं। बताया कि यह लड़ाई जिप्सी चालकों और उनकी थी। जिसमें पार्क कर्मी तो उनके सहयोग में आए हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग फूट डालकर उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिशें बेकार हैं और उनको इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। इसके बाद सभी ने एक साथ नारेबाजी और प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया।
0000
प्रांतीय पदाधिकारियों से मिलने को फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल रवाना
फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में प्रांतीय अधिकारियों से मिलने को रवाना हुआ है। उपाध्यक्ष रामकुमार के मुताबिक प्रतिनिधि मंडल सबसे पहले लखीमपुर में पदाधिकारियों से बात करेगा और फिर लखनऊ पहुंचकर दुधवा के हालातों से उन्हें अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों के इसमें शामिल होने के बाद आंदोलन और तेज होगा।