{"_id":"66fdbc0ba09f716df30785d4","slug":"wildlife-week-started-with-awareness-rally-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130265-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जागरूकता रैली के साथ वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जागरूकता रैली के साथ वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन
पलियाकला। दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से बुधवार को रैली निकालकर वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्कूली बच्चों ने पार्क अधिकारियों संग रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के नारे लगे।
पार्क के डीडी डाॅ. रंगाराजू टी ने दुधवा तिराहा स्थित पार्क मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली दुधवा तिराहे से संपूर्णानगर रोड, बाइपास रोड, स्टेशन रोड होकर वापस मुख्यालय जाकर संपन्न हुई। रैली में करीब 10 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद दुधवा मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डाॅ. रंगाराजू टी ने कहा कि वन संरक्षण की प्रक्रिया में बेहतर परिणाम के लिए सभी का वन व वन्यजीवों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इस दौरान वार्डेन किशनपुर धर्मेंद्र द्विवेदी, रेंजर उत्तर सोनारीपुर नीरज जोशी, रेंजर दक्षिण सोनारीपुर राजपाल सिंह, रेंजर किशनपुर अयूब अहमद, रेंजर मैलानी नवीन दिवाकर, रेंजर गौरीफंटा विकास कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।