{"_id":"680290e167c359e4b90ff459","slug":"wildlife-smuggler-escapes-from-the-clutches-of-forest-department-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-143810-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वन विभाग की गिरफ्त से वन्यजीव तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वन विभाग की गिरफ्त से वन्यजीव तस्कर फरार
विज्ञापन
वन विभाग की हिरासत से फरार आरोपी भागीराम। स्रोत-वन विभाग।
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन व पलिया तहसील क्षेत्र के मकनपुर गांव से बृहस्पतिवार को पकड़े गए दो वन्यजीव तस्करों में से एक शुक्रवार सुबह वन विभाग की गिरफ्त से भाग गया। फरार हुए तस्कर की तलाश के लिए वन विभाग ने कई टीमों को लगाया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की बफर जोन के मकनपुर गांव में बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग व यूपी एसटीपीएफ बरेली की टीम ने छापा मार कर गांव निवासी भागीराम व प्रकाश चौधरी निवासी कैलाली, गोदावरी नेपाल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बाघ के चार बड़े दांत, 13 छोटे दांत, बाघ के 18 नाखून, बाघ के जबड़े की तीन हड्डियां व अन्य चीजें बरामद की थीं। दोनों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
उधर, शुक्रवार को मकनपुर गांव निवासी भागीराम लघुशंका के बहाने निकला और साथ चल रहे वनकर्मियों को चकमा देकर पलिया रेंज से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में रेंज कार्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया। वन विभाग द्वारा कई टीमों को लगाते हुए पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि आरोपी स्थानीय निवासी है, इस वजह से जानकारी होने के कारण ही वह फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
इस बारे में पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भागीराम फरार हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीमों को लगाकर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
पलिया रेंजर समेत वन कर्मियों पर होगी कार्रवाई
बांकेगंज। वन विभाग की हिरासत में फरार हुए वन्यजीव अंग तस्कर मामले में पलिया रेंजर समेत डिप्टी रेंजर और फॉरेस्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया रेंजर और वन कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। वन विभाग की अभिरक्षा से फरार हुए वन्यजीव अंग तस्कर मामले को टाइगर रिजर्व प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। इसमें जो भी दोषी है उसके खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई तय है।