फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants went on the rampage

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Wild elephants went on the rampage
उत्पात - फोटो : अमर उजाला
कई बीघा गन्ने की खड़ी फसल को किया तहस-नहस
विज्ञापन

 मंगलवार रात दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले लगभग डेढ़ दर्जन  जंगली हाथियों के झुंड ने थारु ग्राम बलेरा और धुसकिया के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को रौंद डाला तथा कई किसानों के इंजन पलट कर बोरिंग तोड़ दीं तथा रखवाली को बनी झोपड़ी भी तोड़  डाली।

 मंगलवार रात हाथियों का झुंड थारू ग्राम बलेरा में घुस गया और वहां के  किसान हरिलाल की छह बीघा गन्ने की फसल तथा रमाशंकर की तीन बीघा और धनी राम राना की दो बीघा गन्ने की फसल को खाकर तथा रौंद कर नष्ट कर डाला।  झुंड ने पंडीलाल के खेत में बंधे इंजन को पलट दिया और बोरिंग तथा रखवाली को बनी झोपड़ी भी तोड़ डाली। ग्रामीणों के जाग जाने पर ग्रामीणों ने गोले-पटाखे दागकर हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा। कुछ देर बाद फिर ये झुंड थारु ग्राम धुसकिया में घुस गया और वहां पर किसान अजय बाबू की 10 बीघा गन्ने की  फसल को खाकर और रौंद कर नष्ट कर डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed