फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

गांव वाले बोले तेंदुआ तो रेंजर ने कहा भेड़िया यारसियार की संभावना

Thu, 08 Oct 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
पगचिह्नों की पहचान करते वन कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ईसानगर-धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के राजापुरवा के मजरा चहलार में मंगलवार रात जंगली जानवर ने दो बच्चों को हमलाकर जख्मी कर दिया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलावर जानवर तेंदुआ था लेकिन सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पदचिह्नों के आधार पर बताया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ नहीं भेड़िया या सियार है। फिलहाल घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात गांव निवासी रामगोपाल का 10 वर्षीय बेटा विमल और उसका भाई विशाल (8) घर के बाहर खेल रहे थे कुछ ही दूरी पर उसके परिजन भी बैठे थे। इस बीच गन्ने के खेत से निकले एक जानवर ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। यह देख परिजन और आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तो जानवर जान बचाकर भाग गया। परिजन ने तेंदुए के हमला करने की बात कही तो बुधवार को मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कहा कि पदचिह्न कुत्ते की तरह किसी जानवर के हैं। उन्होंने संभावना जताई कि सियार या भेड़िया हो सकता है। फिलहाल वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि हमलावर जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि सियार या भेड़िया हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-घर से निकलने में लगता है डर
दो बच्चों को मौत के घाट उतार चुके तेंदुए का खौफ कम नहीं हुआ था कि राजापुरवा में दो बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे दहशत है। खेतों में कदम रखने से पहले ग्रामीण जाने को सोचने पर विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, निवासी राजापुरवा
दो बच्चों पर हमला करने के बाद दिल में डर है। शाम ढलने से पहले ही खेत छोड़ने की मजबूरी हो गई है। बच्चों को खेत में जाने से रोका जा रहा है। तेंदुआ होने की सूचना के बाद शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।
-सुरेश निवासी, चहलार
तेंदुए के खौफ से खेती का कामकाज प्रभावित हो रहा है। धान की कटाई का समय है अब तो मजदूर भी खेत में जाने से डर रहे है। वन विभाग को ठोस रणनीति बनाकर जल्द तेंदुए को पकड़ना चाहिए।

-अखिलेश वर्मा, निवासी चहलार
चकदहा व बेलागढ़ी में तेंदुए ने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया अब घाघरा नदी पार कर तेंदुआ ईसानगर-हसनपुर कटौली रोड पर बसे राजापुरवा तक पहुंच गया। घर से निकलने में भी अब डर लगने लगा है।
-बदलू, निवासी सेमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed