फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

बाघिन के गले में बंधी रस्सी फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

Fri, 04 Sep 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे खेत में मृत मिली बाघिन के गले में बंधी नायलान की रस्सी को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) देहरादून भेजा गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाघिन की मौत गले में बंधी रस्सी के कारण हुई, या मरने के बाद गले में रस्सी डाली गई।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ गांव के पास एक खेत में 11 अगस्त को बाघिन का शव पाया गया था। जिसके गले में नायलान की रस्सी बंधी हुई थी। इससे इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि रस्सी का फंदा लगाकर बाघिन का शिकार किया गया। जांच के दौरान कई पेंचदगियां सामने आने के बाद अब बाघिन के गले में बंधी हुई रस्सी को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने फोरेंसिक जांच के लिए डब्ल्यूआईआई देहरादून भेजा है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि फोरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि बाघिन के गले में जो घाव पाए गए हैं, वह नायलान की रस्सी से हुए है या बाघिन के मरने के बाद गुमराह करने के लिए उसके गले पर रस्सी कस दी गई। अभी तक की जांच में ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघिन का शिकार रस्सी के फंदे से किया गया या और कोई अन्य तरीका निकाला गया। उच्चस्तरीय टीम ने भी शिकार के लिए केवल वन कर्मियों को जिम्मेदार ठहरा कर जांच को विराम दे दिया। जबकि विभिन्न पहलुओं पर जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed