{"_id":"5eb6d7158ebc3e90a24a68c2","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4053189188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बंधी भैंस पर गुलदार ने किया हमला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बंधी भैंस पर गुलदार ने किया हमला, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं। गुलरा टांडा के एक घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा। सूचना पर वन विभाग के दरोगा और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी ने मौका मुआयना किया।
चौकी क्षेत्र के गुलरा टांडा गांव दुधवा नेशनल पार्क के करीब बसा हुआ है। पार्क के जंगल के करीब होने के चलते जंगली जानवर आए दिन जंगल से निकलकर गांव में आ जाते हैं। बीती रात करीब 12 बजे अब्दुल अजीज उर्फ झंडू बंजारा के घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस पर जंगल से निकलकर आए गुलदार ने हमला बोल दिया। भैंस की चिंघाड़ सुनकर जागे परिजन ने गुलदार को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे काफी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और शोर-शराबा कर गुलदार को जंगल की ओर भगाया। हमले की सूचना पाकर पार्क की गुलरा चौकी पर तैनात दरोगा जमुना प्रसाद, फॉरेस्ट गार्ड दीपक, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव ने मौका मुआयना किया। पीड़ित को जल्द मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि इससे पूर्व गुलदार प्रधानपति शहादत हुसैन, फैज अहमद, शुभान अली, पीर बक्श, जलील अहमद, अब्दुल अजीज आदि ग्रामीणों के दर्जन भर बकरों का शिकार कर चुका है।
सांड़ के हमले में युवक घायल
ममरी शुक्रवार की रात मकान के सामने से पंपसेट हटाने गए कसबा निवासी 40 वर्षीय पूरनलाल पर सांड़ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। मोहल्ले वालों ने लाठियां फटकार कर पूरनलाल की जान बचाई और उन्हें गोला सीएचसी में भरती कराया।
विज्ञापन
कस्बावासियों का कहना है कि इससे पूर्व यह सांड़ गांव के कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। सूचना देने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सांड़ को नहीं पकड़वाया है, जिससे लोगों में दहशत है।
आबादी में घुसा घायल पाढ़ा, उपचार कर जंगल में छोड़ा
ममरी शनिवार दोपहर शिकारी कुत्तों से जान बचाकर कसबा ममरी बस्ती में घुस आए एक पाढ़े को ग्रामीणों ने घेर लिया और सूचना महेशपुर रेंज के वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनरक्षक श्यामकिशोर शुक्ला, लालू वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से पाढ़े को पकड़कर महेशपुर रेंज ले गए और प्राथमिक उपचार कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया। वनरक्षक ने बताया कि पाढ़े के पैरों में गहरे घाव बने हैं।