{"_id":"5ea8450e8ebc3e902c207f8e","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4041202187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से पूरी तरह महफूज हैं दुधवा के बाघ और तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से पूरी तरह महफूज हैं दुधवा के बाघ और तेंदुए
विज्ञापन
दुधवा के बाघों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए घास मैदान में लगा कैमरा। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लगाए गए वीडियो कैमरों से मिली फुटेज की जांच के दौरान पहले चरण में सभी बाघ और तेंदुए पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने की है।
डीडी ने बताया कि अमेरिका के ब्रांक्स जू की बाघिन में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से एक गाइड लाइन जारी कर सभी टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुओ की सतत निगरानी करने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी समेत कोरजोन क्षेत्र में 100 कैमरे वीडियो कैमरे लगाए गए थे। हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने वीडियो फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें दुधवा के बाघ और तेंदुए पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। वीडियो फुटेज का बारीकी से किए गए अध्ययन में किसी बाघ या तेंदुए में खांसी, जुकाम और नाक बहने के लक्षण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि इन कैमरों को दोबारा अलग-अलग जगहों पर लगा दिया गया है। दूसरे चरण में भी इन कैमरों के वीडियो फुटेज का अध्ययन कर बाघ और तेंदुओ में बीमारियों का पता लगाया जाएगा।