{"_id":"60d77fc78ebc3e834c0be7df","slug":"wild-animal-lakhimpur-news-bly4511718188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले में पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले में पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। खेत मे काम कर रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। उनको सीएचसी बांकेगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
संसारपुर निवासी आजाद (23) अपने पिता अकील (50) के साथ शनिवार सुबह गांव के पश्चिम खेत में खाद डाल रहे थे कि तभी अचानक झाड़ियों से निकले सियार ने आजाद पर हमला कर दिया। आजाद के चिल्लाने पर उसके पिता जब उसे बचाने पहुंचे तो सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों पिता-पुत्र हमले से घबराकर जोर जोर से चिल्लाने लगे। जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उनकी तरफ शोर मचाते हुए दौड़ पड़े, जिससे डरकर सियार भाग गया और आगे जाकर उसने गांव के एक अन्य खेत में काम कर रहे मंसूर अली (50) पुत्र माशूक अली पर हमला कर जख्मी कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि सियार डरपोक किस्म का पशु होता है, परंतु कभी-कभी वह हमलावर हो जाता है। ग्रामीणों को सतर्क रहकर खेतों में जाना चाहिए।