{"_id":"66451e1dc694542aba002c66","slug":"wife-went-to-her-mothers-house-in-anger-and-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-120070-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाराज होकर मायके गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाराज होकर मायके गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
मृतक नरेंद्र
फरधान। क्षेत्र के गांव कोरैय्या में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद नाराज पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। पत्नी के जाने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव कोरैय्या निवासी 27 वर्षीय नरेंद्र कुमार का मंगलवार को शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। नशे में पति ने पत्नी की पिटाई भी की। आहत होकर पत्नी मंगलवार को दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद रात के समय नरेंद्र जायसवाल ने कमरे के कुंडे में लुंगी से फंदे बनाया और लटककर जान दे दी। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव लटका देखा। पता चला तो पुलिस गांव पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नरेंद्र जायसवाल के माता-पिता पहले ही गुजर गए थे। उसका बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता था। नरेंद्र गांव में पत्नी निधि और एक बेटी व एक बेटे के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी पर पुट्टी लगाने का काम करता था। शराब का आदी होने की वजह से सारे पैसे शराब में ही खर्च कर देता था। इस बात को लेकर पति- पत्नी में विवाद रहता था।