फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife dies in road accident, husband and another injured

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति सहित एक अन्य घायल

Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife dies in road accident, husband and another injured
अंगीरा देवी फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के रामापुर चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका नीतू के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने पति नैमिष सिंह के साथ राजापुर से वापस अपने घर जा रहीं थीं। उसके साथ बाइक पर एक और रिश्तेदार था। बताया जा रहा है कि रामापुर पहुंचते ही किसी वाहन की चपेट में आने से नीतू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति नैमिष सहित अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रहा है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





महेवागंज में खड़ी ट्राॅली से टकराया बाइक सवार, दो युवकों की मौत

महेवागंज/धौरहरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना हैदराबाद के गांव बेल बूढ़ी निवासी करन (20) पुत्र मुकुंद राम करीब आठ साल से माता-पिता के साथ महेवागंज के पास सैधरी स्थित एक टाइल्स एजेंसी में काम करता था। शुक्रवार को किसी काम से वह बनवारीपुर की तरफ गया था। रात लगभग 10:30 बजे वह बाइक से वापस घर जा रहा था। इस बीच बनवारीपुर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गया।
इससे वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। उधर ईसानगर थाना क्षेत्र के मितौला गांव निवासी लवकुश वर्मा (40) पुत्र राजेंद्र वर्मा बाइक से ईसानगर जा रहा था। रास्ते में ईसानगर के पास वह अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने के लिए जाने लगा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद






अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
बरबर। मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय सुरेश शनिवार सुबह औरंगाबाद मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत मेंं पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सुरेश की नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर एक नंबर प्लेट मिली है। संवाद



वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत

ममरी। शुक्रवार की रात गोला चीनी मिल से घर लौट रहे एक किसान की किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॉर्टम के लिए भिजवाया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खदनी निवासी दुलारे के 45 वर्षीय पुत्र राजाराम शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली गोला मिल यार्ड में खड़ी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोला-मोहम्मदी मार्ग पर उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गोला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद





शादी में जा रही इनोवा ट्रक से भिड़ी, युवक की मौत
मैलानी। बहराइच के मिहिंपुरवा बरात में जा रही इनोवा की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पोहकरपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव पोहकरपुर निवासी जयचंद के पुत्र की बरात शुक्रवार की शाम को गांव से मिहिंपुरवा बहराइच जा रही थी। बरात में शामिल एक इनोवा कार की रात लगभग नौ बजे नानपारा के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में इनोवा में सवार पोहकरपुर निवासी पुष्कर उर्फ चंदू 22 वर्ष की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार रवि, नागेंद्र, रंजीत आदि घायल हो गए। चंदू की मौत की सूचना पाकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदू दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था। संवाद






ट्रैक्टर से निकली ट्रॉली की टक्कर से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत



मैलानी। खुटार मार्ग पर ट्रैक्टर से निकली ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार एक आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई और साइकिल चला रहा उसका बेटा घायल हो गया।



फुलहिया नंबर दो निवासी और ग्राम सुखचैनापुर की आंगनबाड़ी सहायिका अंगीरा देवी (45) पत्नी जगदीश शनिवार की शाम अपने बेटे विकास के साथ साइकिल से दवा लेने मैलानी जा रहीं थीं कि खुटार मार्ग पर गदनियां जंगल में डबल ट्रॉली जोड़कर एक ट्रैक्टर भी मैलानी की ओर जा रहा था। शाम लगभग चार बजे स्पीड ब्रेकर से गुजरने पर पीछे वाली ट्रॉली-ट्रैक्टर से निकलकर आगे जा रही साइकिल से टकरा गई। इससे साइकिल पर पीछे बैठी आंगनबाड़ी सहायिका अंगीरा देवी और साइकिल चला रहा उनका पुत्र विकास घायल हो गए।




दोनों को सीएचसी खुटार शाहजहांपुर ले जाया गया। वहां गंभीर घायल अंगीरा देवी को मृृृृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर और एक ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। मृृृृृतका के भतीजे राम गोविंद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर मिली एक ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed