फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife and son beat villager to death with sticks

Lakhimpur Kheri News: पत्नी और बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर की ग्रामीण की हत्या

Sat, 18 Nov 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wife and son beat villager to death with sticks
मृतक के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
मोहम्मदी। मोहम्मदी कोतवाली के गांव विकासनगर मजरा राजापुर बेनी में एक ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप पत्नी और बेटे पर लगा है। गांव के एक अन्य युवक के शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजन शराब पीकर उसके गाली-गलौज करने और मारपीट की आदत से परेशान थे। हत्या के बाद आरोपी शव घर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पत्नी और बेटे पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव राजापुर बेनी निवासी रीतराम (45) का बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी और बेटे से विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद वह घर से थोड़ी दूर पर रहने वाले युवक से विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज और मारपीट से परेशान पत्नी सुनीता, बेटे लखेंदर ने रीतराम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में उसके सिर पर चोट लगी और वह मौके पर ही गिर गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद पत्नी-बेटा घर से भाग गए। सुबह ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पत्नी सुनीता, पुत्र लखेंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को बिस्तर पर लिटाकर भाग गए आरोपी
ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार, पिटाई के बाद जब रीतराम गिर गया तो आरोपियों ने उसे घर के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया। मौके पर गिरे खून को साफ किया और चले गए। सुबह देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने घटना के बारे में कोतवाली पुलिस को बताया।


चार दिन पहले लौटा था गाजियाबाद से
पुलिस ने बताया कि मारपीट में एक अन्य युवक के शामिल होने की बात भी सामने आई है। मगरेना निवासी मृतक के भांजे सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। रिश्तेदारों ने बताया कि सूचना पर लोग घर पहुंचे हैं। मृतक की पत्नी से उन लोगों के संबंध अच्छे नहीं रहे। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक चार दिन पहले गाजियाबाद से काम करके वापस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed