फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Who will ask about the condition...Nuni's condition is shivering without a sweater in winter.

Lakhimpur Kheri News: कौन पूछे हाल... सर्दी में बिना स्वेटर ठिठुरते नौनिहाल

Tue, 12 Dec 2023 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Who will ask about the condition...Nuni's condition is shivering without a sweater in winter.
ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। भले ही शासन परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जूता-मोजा व स्वेटर खरीदने के लिए 1200 रुपये भेज रहा हो, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से अब भी करीब 50 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐेसे में यह बच्चे बिना स्वेटर पहने ही स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। धनराशि भेजने के बाद अभिभावकों को स्वेटर आदि खरीदने के लिए जागरूक किया गया, लेकिन 50 हजार बच्चों को अब भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विभागीय लापरवाही के चलते नौनिहाल सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का कहना है कि आधार फीड न होने और एनपीसीआई से अभिभावकों के खाते मैच न होने की वजह से खातों में रकम नहीं जा पा रही है। अब आधार बनवाने और गलत फीडिंग के कार्य को सुधारा जा रहा है। जल्द ही छूटे बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। यहां बड़ा सवाल यह है कि भीषण सर्दी शुरू हो चुकी है, इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी यह बात कह रहे हैं। अब भी अगर कार्यवाही शुरू होती है तो भी उसे पूरा होते-होते सर्दी गुजर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहम्मदी में 3107 बच्चों को अब तक नहीं मिला योजना का लाभ
मोहम्मदी। मंगलवार सुबह नगर के कोरियाना प्राइमरी स्कूल के बच्चे बिना जूता-मोजे के नजर आए। शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6742 बच्चों के खातों में अभी रुपया नहीं पहुंचा है। 3107 बच्चों के खाते एनपीसीआई में मैच हो गए हैं, जल्द ही उनके खातों में रुपये पहुंच जाएंगे। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 25575 बच्चे पंजीकृत हैं। संवाद






कई स्कूलों में स्वेटर और जूते-मोजे के बिना दिखे बच्चे



पलियाकलां। ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूल हैं जहां कुछ बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि आ चुकी है, तो कहीं आधार कार्ड के चक्कर में फंसी हुई है। वहीं कई अभिभावक ऐसे भी हैं जिन्होंने रुपये अन्य कार्यों में खर्च कर दिया है, ऐेसे में बच्चे बिना स्वेटर और यूनिफार्म स्कूल पहुंच रहे हैं। मझगईं, संपूर्णानगर आदि क्षेत्रों का भी यही हाल है। संवाद




रुपये मिलने के बाद भी बिना यूनिफार्म आ रहे बच्चे
गोला। गोला के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोने सिंह में मंगलवार को बिना यूनिफार्म के बच्चे स्कूल पहुंचे। यहां पर 158 में से 118 बच्चों का डीबीटी के तहत पैसा पहुंच चुका है। वहीं काफी बच्चे ऐसे भी हैं, जिनका पैसा पहुंच चुका है, लेकिन यूनिफार्म, जूता, पेंट- मौजे पहनकर नहीं आते। संवाद



5995 बच्चों का नहीं बना आधार, योजना से वंचित

मितौली। ब्लॉक में 36599 बच्चों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म का पैसा मिलना है। अब तक केवल 30412 बच्चों को ही मिल पाया है। बता दें कि ब्लॉक के स्कूलों में 5995 ऐसे बच्चे हैं जिनके पास आधार न होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा सका। वहीं अधिकांश बच्चों के अभिभावकों के खातों में पैसा मिलने के बाद भी वह बिना स्वेटर, जूते, मोजे, यूनिफार्म में स्कूल आ रहे हैं। संवाद



उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के पास यूनिफार्म न स्वेटर

पसगवां। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 199 बच्चे हैं। ज्यादातर बच्चों के पास न तो यूनिफार्म है और न ही स्वेटर। प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता ने बताया कि एक-दो बच्चे पिछले वर्षों में खरीदे गए स्वेटर पहनकर आते हैं। प्राथमिक विद्यालय में 199 बच्चे पंजीकृत हैं। 127 बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि खातों में भेजी जा चुकी है। प्रधानाध्यापक नरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 25 प्रतिशत बच्चे ही यूनिफार्म और स्वेटर पहनकर आ रहे हैं। संवाद




जितने भी बच्चे इस योजना से छूटे हैं उनका डाटा सही कराने का कार्य किया जा रहा है। एकाध दिन में सूची भेज दी जाएगी। बच्चों की सूची जाने के एक सप्ताह के भीतर बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज दी जाएगी। - प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

ललितानगर प्राथमिकविद्यालय में बिना स्वेटर जूते के छात्र  स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed