फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where the power of kings was defeated, the faith of Rama won

Lakhimpur Kheri News: जहां राजाओं का बल हारा, वहां राम की आस्था जीती

Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Where the power of kings was defeated, the faith of Rama won
मेला मैदान रामलीला के दौरान धनुष तोड़ते श्रीराम चंद्र। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनकपुरी में एक से बढ़कर एक राजा अपनी शक्ति के दम पर शिवधनुष उठाने पहुंचे, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने भगवान शिव का स्मरण किया और सहजता से धनुष उठाकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के जयकारों से जनकपुरी गूंज उठी। सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। 162वीं ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ के मंचन ने यही संदेश दिया कि अहंकार और शक्ति प्रदर्शन से बड़ी आस्था, विनम्रता और गुरु की आज्ञा होती है।
विज्ञापन

रामचरितमानस के प्रसंग के अनुसार, जनक की प्रतिज्ञा सुनकर अनेक राजा शिवधनुष उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सभी असफल रहते हैं। तब गुरु विश्वामित्र श्रीराम को धनुष उठाने की आज्ञा देते हैं। श्रीराम मन ही मन गुरु को प्रणाम करते हैं और भगवान शिव का स्मरण कर धनुष उठा लेते हैं। उनके धनुष तोड़ते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठता है। इसके बाद सीता श्रीराम को वरमाला पहनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रसंग का मंचन मेला मैदान में किया गया। रामलीला में बच्चों ने श्रीराम, सीता सहित विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। इससे पहले रामलीला के पात्रों की शोभायात्रा मथुरा भवन से निकाली गई। सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला मैदान पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed