फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where did the terrorists stay for 30 hours after leaving the hotel?

Lakhimpur Kheri News: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी

Thu, 26 Dec 2024 07:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Where did the terrorists stay for 30 hours after leaving the hotel?
पीलीभीत। आतंकियों ने रणनीति के तहत पूरनपुर पहुंचकर मददगारों के जरिये होटल में पनाह ली। एक रात रुकने के बाद 21 दिसंबर की रात 9.40 बजे वे होटल हरजी से निकल गए। करीब 30 घंटे बाद 23 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया गया। अगले दिन 2 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया गया। होटल से निकलने के बाद करीब 30 घंटे तक आतंकी कहां रहे? किस-किससे मिले? किस स्थानीय मददगार के पास गए और कौन सी साजिश रची? इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं।
विज्ञापन

पंजाब की चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आतंकी वहां से भागकर पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर किया। इसके बाद आतंकी 20 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे पूरनपुर के असम हाईवे मार्ग पर स्थित होटल हर जी में ठहरने पहुंचे। रात भर ठहरने के बाद तीनों आतंकी 21 दिसंबर की रात 9.40 बजे होटल से निकल गए।
विज्ञापन


करीब 30 घंटे बाद अगले दिन 23 दिसंबर की सुबह लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया था। अब बुधवार को सामने आए फुटेज और रिकॉर्ड के बाद आतंकियों के होटल से करीब 30 घंटे पहले निकलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आतंकी इन घंटों में कहां गए? किससे मिले? कहां रुके? क्षेत्र में ही लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उनका स्थानीय स्तर पर मददगार होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस, एनआईए और एटीएस की टीमें जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed