फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the throat of justice suffocates, poetry speaks...

गला जब न्याय का घुटता है तो कविता बोल उठती है...

Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
When the throat of justice suffocates, poetry speaks...
गोला में चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कवि सम्मेलन के शुभारंभ पर दीप प्रज्जवलित करते अतिथि।
स्थानीय कवियों ने बिखेरे विविध विधाओं के रंग
विज्ञापन

देर रात तक चला कविता और शेरों शायरी का दौर, साहित्य एवं काव्य प्रेमी हुए निहाल
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कवियों एवं शायरों ने अलग-अलग विधाओं के रंग बिखेरे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने नगर की काव्य और साहित्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और कवियों ने दीप जलाकर स्थानीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का शुभारंभ कराया। गीतकार एवं कवि रमेश पांडे शिखर शलभ ने वाणी वंदना कर कवि सम्मेलन की शुरुआत कराई।
इस दौरान मधुकर शैदाई ने पढ़ा कि ‘इस धरती पर पैदा होना बड़े गौरव की बात है। साहस, शौर्य, एकता अपने पुरखों की सौगात है’। द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने प्रेम पर कहा कि ‘प्रेम शाश्वत सत्य है अमरत्व की अभिलाष है, कृष्ण राधा मिलन का मधुर सा एहसास है’। सुधीर अवस्थी ने देश के हालातों पर कहा- देश का कैसे हो उद्धार, पग-पग बैठे पालनहार कुर्सी पर गद्दार। अजमुद्दीन ने शेर पढ़ा- नाटक हम मोहब्बत का कभी भी नहीं करते। सबकी अदाओं पर ऐसे हम भी नहीं मरते। बेदिल भारती ने कहा- शिद्दत ए जुल्मों सितम के खौफ से, सच न बोलूं झूठ से डर जाऊं क्या। संचालन करते हुए डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि ‘कभी विश्वास छलता है तो कविता बोल उठती है। गला जब न्याय का घुटता है तो कविता बोल उठती है’।
विज्ञापन

सम्मेलन में श्रीकांत तिवारी, संत कुमार बाजपेई, नंदलाल निराश, बेनी राम अनजान, गेंदनलाल कनौजिया, मुरलीधर त्रिपाठी, आलोक तिवारी, सुरेश चंद्र सक्सेना, शिप्रा खरे आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर नगर पालिका के सदस्य एवं कर्मचारी और साहित्य काव्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed