फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the police did not take action the villagers blocked the road

Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Fri, 14 Jun 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
When the police did not take action the villagers blocked the road
अक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर लगाया जाम। संवाद
बेहजम। फरधान क्षेत्र में पांच दिन पहले ससुराल के लिए निकला युवक वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यह व्यस्त मार्ग बंद रहा। वाहनों के पहिये थम गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी लीलाकुआं से मात्र दो किलोमीटर दूर कोढैया गांव निवासी ओमप्रकाश का 30 वर्षीय पुत्र रिंकू करीब पांच दिन पहले अपनी ससुराल लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटनैहा बताकर घर से गया था। वहां से वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन बीत जाने पर रिंकू घर नहीं लौटा और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो नाराज परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ लीलाकुआं के पास लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग लकड़ी और तख्त रखकर लगाकर जाम कर दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर- मैगलगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर फरधान थाना अध्यक्ष कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ नहीं मानी। इसके बाद सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार वालों को और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। आनन फानन में सीओ रिंकू के माता पिता को अपनी कार में बिठाकर लखीमपुर ले गए। थाना अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि रिंकू अपनी ससुराल अटनैहा कोतवाली सदर लखीमपुर गया था, जिसकी गुमशुदगी दर्ज है।

अक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर लगाया जाम। संवाद

अक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर लगाया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed