{"_id":"65887f84c5489ca6c800b164","slug":"when-the-murderer-was-sent-to-jail-the-family-performed-the-last-rites-of-the-dead-body-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11661-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हत्यारोपी जेल भेजे तो परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हत्यारोपी जेल भेजे तो परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़-संवाद
धौरहरा। कस्बे के बारिन टोला निवासी इसराइल हत्याकांड में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। दो आरोपियों का नाम बढ़ाने और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पत्नी-प्रेमी समेत तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बारिन टोला निवासी 36 वर्षीय इसराइल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शनिवार की शाम मोहल्ला सरोजनी नगर में आम की बाग में पड़ा मिला था। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। परिजनों ने मृतक की पत्नी व सरोजनी नगर निवासी इरबान के बीच संबधों के चलते हत्या की बात कही थी।
परिजनों ने बताया कि मृतक इसराइल और आरोपी इरबान ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। इरबान का मृतक के घर आना-जाना था। शुक्रवार की शाम इसराइल लापता हो गया और शनिवार को उसका शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, जबकि हत्या में वे भी शामिल थे। पता चला तो पुलिस मृतक के घर पहुंची और परिजनाें से बात की। पत्नी जन्नतुन, प्रेमी इरबान व साजिद सिद्दीकी को जेल भेजने की जानकारी दी। एक अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रात में तलाश, सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थी पत्नी-प्रेमी
लापता इसराइल की तलाश में जुटे परिजनों के साथ आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी इरबान भी घूमता रहा। परिजनों के अनुसार, आरोपी इरबान व मृतक की पत्नी जन्नतुन शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली धौरहरा गए थे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पत्नी जन्नतुन, प्रेमी इरबान समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने से आला कत्ल चाकू और बांका भी बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व उर्रा जिला बहराइच निवासी जन्नतुन से हुई थी।
मृतक ने आरोपी की बहन की शादी में की थी मदद
मृतक की पुत्री ने बताया कि आरोपी इरबान की बहन की शादी में पिता ने दो लाख रुपये उधार के तौर पर दिए थे। आरोपी ने मृतक से उसकी बेटी की शादी में रुपये व सामान वापस करने की बात कही थी। इरबान ने अपने ही मददगार की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें मृतक की पत्नी व आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से ही शक था।